Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
30-Aug-2023 01:15 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब टाटानगर से दानापुर के बीच चलने वाली ट्रेन सुपर एक्सप्रेस आरा तक सफर तय करेगी। इसके साथ ही दक्षिण बिहार (राजेंद्रनगर- दुर्ग) एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर- हावड़ा- राजेंद्रनगर और पटना- हटिया पाटलिपुत्र ट्रेन का भी आरा तक विस्तार किया जाएगा। आरा के सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री आरके सिंह के आग्रह पर पूर्वोत्तर सेंट्रल रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब रेलवे बोर्ड से इसका आदेश निकाल दिया गया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से दानापुर के सीनियर डीओएम को पत्र मिल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीनियर डीओएम ने इस पत्र को लेकर बताया कि इसकी शुरुआत करने की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। दानापुर से आरा की दूरी करीब 39 किलोमीटर है। अभी तक तय है कि टाटानगर से सुबह 8:15 बजे खुलकर यह ट्रेन रात के 7:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। 7:35 बजे दानापुर से आरा के लिए प्रस्थान करेगी तथा रात करीब 8:30 बजे आरा पहुंचेगी। दानापुर से टाटा आने वाली ट्रेन आरा से 4:45 बजे खुलेगी और सुबह 5:40 बजे दानापुर पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद दानापुर से 5:45 बजे यहां से ट्रेन प्रस्थान करेगी और शाम 5:15 बजे पर टाटानगर स्टेशन पहुंचा देगी।
मालूम हो कि, आरा के सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री आरके सिंह के तरफ से पत्र लिखकर 4 ट्रेन के मार्ग विस्तार की मांग की गई थी। जिसके बाद अब इस आग्रह पर पूर्वोत्तर सेंट्रल रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब रेलवे बोर्ड से इसका आदेश निकाल दिया गया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से दक्षिण बिहार (राजेंद्रनगर- दुर्ग) एक्सप्रेस,राजेंद्रनगर- हावड़ा- राजेंद्रनगर, पटना- हटिया पाटलिपुत्र ट्रेन के साथ ही साथ टाटा - दानापुर एक्सप्रेस को आरा तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
इधर, ट्रेन संख्या 22823 और 22824 भुवनेश्वर नयी दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 30 अगस्त से लगातार तेजस के कोच के साथ सफर पूरा करेगी। इस कोच के लगने के बाद से इसका नाम भुवनेश्वर नयी दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में जाना जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22811 और 22812 ट्रेन में भी सारे कोच तेजस के ही होंगे। इसके तहत 17 एचएलबी तेजस कोच जोड़े गये हैं।