ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / बिहार के 'लठबाज' ADM के बाद 'थप्पड़बाज' BDO का कारनामा, दो भाइयों को...

बिहार के 'लठबाज' ADM के बाद 'थप्पड़बाज' BDO का कारनामा, दो भाइयों को बेरहमी से पीटा

14-Sep-2022 05:40 PM

KHAGARIA : पटना के लठबाज एडीएम केके सिंह के कारनामें के बाद खगड़िया में एक थप्पड़बाज बीडीओ का बेरहम चेहरा सामने आया है। परबत्ता प्रखंड के थप्पड़बाज बीडीओ ने जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक ऑफिस पहुंचे दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों भाइयों का सिर्फ इतना कसूर था कि वे बैरिकेडिंग को पार कर ब्लॉक कार्यालय में घुस गए थे। इस बात से नाराज बीडीओ साहब ने अपना आपा खो दिया और दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी। परबत्ता बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। एआरओ के कार्य से उन्हें अलग किया गया है। अब पूरे मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा।


दरअसल, नगर निकाय चुनाव के नॉमिनेशन को लेकर इस वक्त प्रखंड कार्यालय में काफी गहमागहमी देखी जा रही है। इसी बीच बीते 12 सितंबर को दो भाई जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परबत्ता ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। दोनों भाई लंबे दिनों से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। जब वे ब्लॉक ऑफिस पहुंचे तो वहां बैरिकेडिंग कर दी गई थी और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। बावजूद इसके दोनों भाई बैरिकैडिंग पार करके ब्लॉक कार्यालय में घुस गए।


दोनों के ब्लॉक कार्यालय में घुसने पर वहां मौजूद मजिस्ट्रेट ने इसका विरोध किया तो दोनों उनसे उलझ गए। मामले को बढ़ता देख बीडीओ साहब ने एंट्री मार दी। पहले तो उन्होंने दोनों भाइयों को समझाया लेकिन जब वे नहीं मानें तो बीडीओ अखिलेश कुमार आपे से बाहर हो गए और दोनों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ चलाने लगे।जब बीडीओ साहब का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने पास खड़े पुलिस जवान की लाठी छीनकर दोनों भाइयों पर बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो खूब वायरल हो रहा है, हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।