Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
20-Feb-2020 05:45 PM
PATNA : बिहार के लाल को ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण से जुड़ने का मौका मिला है। मधुबनी के लाल को राम मंदिर ट्रस्ट का नॉमिनी मेंबर बनाया गया है। दरअसल ये बिहारी फिलहाल अयोध्या का डीएम है और इस नाते उन्हें इस ट्रस्ट से जोड़ा गया है। अनुज कुमार झा यूपी के तेज-तर्रार आईएएस अधिकारियों में शुमार किए जाते हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट में अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा को भी नोमिनी मेंबर के रूप में शामिल किया गया है। उन्होनें श्रीराम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को पहली बैठक में शिरकत भी किया। पिछले ही साल उन्हें अयोध्या का डीएम बनाया गया था।राम मंदिर पर जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था, उस समय डीएम अनुज कुमार झा ने अयोध्या और आसपास के इलाकों में लॉ एंड ऑर्डर को बखूबी निभाया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम अनुज झा को यूपी सरकार की 'फेवरिट लिस्ट' में शामिल किया गया था।
अनुज कुमार झा बिहार के मधुबनी जिले के निवासी हैं । अनुज 2009 बैच के यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी हैं। और यूपी में काफी तेज-तर्रार अफसर में गिने जाते हैं। अयोध्या के पहले अनुज कुमार झा ने रायबरेली, बुलंदशहर, कन्नौज और महोबा आदि जिलों में भी बतौर डीएम उम्दा काम किया है।