ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए

बिहार के कई इलाकों में सूखे की समस्या, CM नीतीश आज करेंगे हवाई सर्वे ; कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा निर्णय

बिहार के कई इलाकों में सूखे की समस्या, CM नीतीश आज करेंगे हवाई सर्वे ; कैबिनेट बैठक में होगा बड़ा निर्णय

19-Aug-2023 07:45 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के सूखाग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एरियल सर्वे करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है।


नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के 5 जिलों में जहां धान एवं खरीफ की फसल की बुवाई हुई है उसको लेकर हम बहुत गंभीर हैं और हम खुद इसकी देखरेख को लेकर सर्वे करेंगे। जहां भी जो भी जरूरत होगी उसी अनुरूप काम किया जाएगा। हमलोग सभी तरह से सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं, कहीं भी कोई भी समस्या नहीं होगी।


सीएम ने कहा कि, रेडियल सर्वे में जहां भी 80% से काम रोकने हुई है वहां का जायजा लेंगे एक-एक चीज को देखेंगे। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी जारी करेंगे। हालांकि, अभी कई जगहों पर रोपनी हो रही है अभी 90% से अधिक रोपनी हो चुकी है। लेकिन कई जगहों पर परेशानी है। वहां कम बुवाई हुई है। वहां की हालात का जायजा लेंगे फिर आगे एक्शन लिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, मॉनसून की बेरुखी और बारिश की कमी की वजह से पांच जिलों नवादा, गया, जमुई, औरंगाबाद और शेखपुरा में धान की 80 फीसदी से कम बुवाई हुई है। इसमें भी नवादा और जमुई की स्थिति बेहद खराब है। सीएम नीतीश शनिवार को इन जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके अलावा वे अन्य स्थानों का भी एरियल सर्वे कर जानकारी लेंगे। सीएम नीतीश एरियल सर्वे के बाद विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके बाद सरकार सूखा प्रभावित किसानों को राहत के लिए कुछ ऐलान कर सकती है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है।