ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी...

बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

24-Sep-2020 04:01 PM

PATNA : बीते 24 घंटे से बिहार के कई जिलों में हो रही मुसलाधार बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बिहार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज भी कई स्थानों पर ऐसे ही वर्षा की संभावना जतायी है. कई जिलों में 72 घंटों के लिए वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. 


आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली और शिवहर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग, पटना ने जारी किया है. विभाग ने इस दौरान वज्रपात की आशंका भी प्रकट की है. ऐसी स्थिति में इन जिलों के लोग घर में ही रहने का प्रयास करें. विदित हो कि न केवल मुजफ्फरपुर वरन पूरे उत्तर बिहार में विगत तीन दिनों से बारिश का क्रम जारी है. इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. 


इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अररिया के फारबिसगंज में 225.5 mm, नगरा (सारण) 183.5, जलालपुर (सारण)  165, बरहरा ( भोजपुर) 156, बलरामपुर (कटिहार) 145, टेढागाछ ( किशनगंज) 144 mm होने की सम्भावना है. इधर बिहार के लगभग सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है.