जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-Apr-2022 11:40 AM
PATNA : बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. मार्च में जहां भीषण गर्मी पड़ी वहीं अप्रैल शुरू होते ही मौसम ने अपना मिजाज़ बदल लिया. उत्तर बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. वहीं, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में अधिक बारिश हो सकती है.
बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने और पूरबा हवा चलने के आसार हैं. इधर, राजधानी पटना में रविवार सुबह धुंध छाया रहा. उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में ऐसी ही स्थिति तीन-चार दिनों से बनी हुई है. इस कारण मौसम सुहाना बना हुआ है. पिछले सप्ताह की गर्मी से राहत मिली है.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरबा हवा अपने साथ काफी मात्रा में नमी लेकर आ रही है. पूरबा हवा जैसे ही पछुआ के संपर्क में आ रही है, हवा की नमी धुंध में तब्दील हो जा रही है. हालांकि,मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह राहत अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली.
