अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
11-Jul-2021 05:19 PM
JAMUI : राजस्थान के दयोली में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सीएआइएसएफ जवान धीरज को बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने रविवार को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने इस दुख की घड़ी में भगवान से शोकाकुल परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की दुआ की और भावुक होकर कहा कि जमुई ने अपना लाल खो दिया.
विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह रविवार को खैरा प्रखंड अंतर्गत उपरेली पकरी गांव पहुंचे और उन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मेरे गांव पकरी ने अपना एक लाल खो दिया. शहीद सपूत धीरज जी का निधन मेरे गांव, खैरा और जमुई की अपूरणीय क्षति है. एक संभावनाशील उज्ज्वल भविष्य का एक असमय अंत अत्यंत पीड़ादायक है. हमारे गांव के युवा काफी दुःखी हैं, सब को धीरज भाई से बड़ी उम्मीदें थी. वह अपनी माटी को अपनी शहादत से गौरवान्वित तो कर गए, लेकिन उन्हें अभी बहुत कुछ करना था. पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने भी शोक व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि हमने एक सपूत को खो दिया.

जमुई जिले के उपरैली पकरी के रहने वाले रविंद्र साव के बेटे धीरज कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के ऊर्जावान जवान थे. उनका प्रशिक्षण राजस्थान के देवलाली ट्रेनिंग सेंटर में हो रही थी. वहीं प्रशिक्षण के दौरान उनका देहांत हो गया. आज उनके घर जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मिले. अपने जवान सुपुत्र को असमय खो देने वाले मर्माहत माता-पिता, बहन को ढांढस बंधाने को मेरे पास शब्द नहीं थे. ऐसे मौकों पर मैं खुद भावविह्वल हो जाता हूं. अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता. वैसे पर्वत जैसी पीड़ा से जूझ रहे परिजनों को कोई कैसे दो शब्द कह भरोसा दे सकता है. अपने दिल के टुकड़े को खो देने वालों का असहनीय दर्द कोई भी संवेदनशील मनुष्य महसूस कर सकता है. इस पीड़ा पर वक्त ही मरहम लगा सकता है, ईश्वर भी शायद इसे दूर नहीं कर सकते.

इस अवसर पर खैरा के खैरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य, नकुल साव, राजेन्द्र साव, बैजनाथ साव, संजय साव, अजीत साव सहित बहुत सारे ग्रामीणजन उपस्थित थे.