ब्रेकिंग न्यूज़

Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी

बिहार: पिस्टल के बल पर युवक का अपहरण, बंदूक का डर दिखाकर मांग में जबरदस्ती भरवाई सिंदूर

बिहार: पिस्टल के बल पर युवक का अपहरण, बंदूक का डर दिखाकर मांग में जबरदस्ती भरवाई सिंदूर

26-May-2021 03:54 PM

JAMUI : बिहार के जमुई में एक अजीबोगरीब घटना हुई है. बंदूक के बल पर एक लड़के का अपहरण कर जबरदस्ती उसकी शादी कराने का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दिया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना जमुई जिले के खैरा थाना इलाके की है, जहां गढ़ दाबिल से किशोरी सिंह के बेटे अमित कुमार का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. फिर बाद में जबरदस्ती किसी लड़की के साथ अमित की शादी करा दी. बताया जा रहा है कि अमित लगभग 10 बजे अपने घर जा रहा था. इस दौरान गांव के ही धीरज कुमार ने उसे बुलाया और कहा कि हरिहरपुर गांव जाना है.


अमित ने देखा कि कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो लगी हुई थी, जिस पर हथियार के साथ पांच बदमाश बैठे हुए थे. बदमाशों ने अमित को उठा लिया. उसे गिद्धौर, मांगोबंदर, खैरा थाना होते हुए चेवाड़ा थाना के एकहरा गांव स्थित अनिल सिंह के घर ले गए. बाद में इनलोगों ने अनिल सिंह की बेटी से अमित की शादी करवा दी.


इस घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना में पोस्टेड दारोगा त्रिपुरारी कुमार दलबल के साथ एकहरा गांव पहुंचे. उन्होंने अमित को बदमाशों के चंगुल से आजाद कराया. अपहरण के इस मामले को लेकर जमुई के एएसपी अभियान सुधांशु नारायण, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार और थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने अपहृत युवक अमित से पूछताछ की और कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.