लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
15-Aug-2022 05:03 PM
DESK : बिहार के लोग जहां भी जाते हैं कड़ी मेहनत के बल पर अपना लोहा मनवा ही लेते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शख्स ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। जिसके कारण मध्य प्रदेश में बिहार के इस शख्स की खूब सराहना हो रही है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के इस शख्स को इनाम के तौर पर दो लाख रुपए देने का एलान कर दिया है। इस शख्स ने काम ही कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग उसकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
दरअसल, पिछले दिनों मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में कारम नदी पर करीब 305 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीनडैम में दरार आने के बाद शिवराज सिंह सरकार की नींद उड़ गई थी। इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि अगर डैम टूटा को भारी तबाही लेकर आएगा। इस डैम में दरार आने के बाद पानी का रिसाव भी शुरू हो गया था। एहतियात के तौर पर 11 गांवों को खाली कराने का निर्देश सरकार की तरफ से जारी किया गया था।
इस बीच इस बड़ी आपदा से लोगों को बचाने के लिए मुजफ्फरपुर के संजय कुमार भारती और उनकी टीम ने जान की परवाह किए बगैर कारम नदी में चैनल का निर्माण किया। बांध की दीवार में दरार और पानी के रिसाव का पता चलने के बाद उससे पानी निकालने के लिए एक नहर खोदी गई ताकि बांध पर दबाव कम किया जा सके। इस दौरान संजय कुमार जान जोखिम में डालकर पोकलेन मशीन के जरिए नहर बनाने में लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद नहर का निर्माण किया गया और एक बड़ी तबाही होने से टल गई।
इधर, सोमवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के संजय कुमार की जमकर तारीफ की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन दिन पहले कारम नदी पर निर्माणाधीन बांध में रिसाव की सूचना के बाद बड़ा खतरा सामने आया था, ‘लेकिन यह खतरा अब टल गया है।
उन्होंने कहा कि बांध से पानी निकालने के लिए रास्ता बनाने के लिए संजय समेत अन्य अर्थ मूविंग मशीन के चालकों ने अपनी जान खतरे में डालकर लोगों की जान बचाई। सीएम ने संजय समेत सभी अर्थ मूविंग मशीन के चालकों को दो-दो लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाने का एलान किया। सम्मान मिलने के बाद संजय कुमार भारती ने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें खुद के ऊपर गर्व है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...