ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार के इन 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश और...

बिहार के इन 22 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, लोगों से घरों में रहने की अपील

02-Jul-2021 09:12 AM

PATNA : बिहार में मानसून की दस्ताक के बाद लगातार तेज बारिश और वज्रपात का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग लगभग हर दिन के लिए अलर्ट जारी कर रहा है. इसी कड़ी में बीती रात से ही बिहार के कई जिलों में मुसलाधार बारिश हो रही है. इसको देखते हुए सूबे के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  इन जिलों में 100 से 150 मिमी बारिश भी हो सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर 200 मिमी तक अतिभारी बारिश भी हो सकती है. 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी कर बताया गया है कि एक ट्रफ रेखा बिहार से होकर गुजर रही है. साथ ही सूबे के उत्तर भाग में पुरवा हवा नमी लेकर आ रही है. इस वजह से राज्य के एक भाग में जहां भारी बारिश हो सकती है, वहीं दक्षिणी भाग में अभी दो दिन गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी. 


बता दें कि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 100 से 150 मिमी तक बारिश हो सकती है साथ ही 48 घंटों के दौरान वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. अन्य सभी जिलों के लिए गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 


गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी भाग और हिमालय की तलहटी से जुड़े जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई. इनमें गौनाहा में 150 मिमी, बैरगनिया, नरपतगंज, रामनगर में 80 मिमी, निर्मली में 70 मिमी, सिकटी, गलगलिया, झंझारपुर और कटिहार में 60 मिमी दर्ज की गई.