बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
16-Aug-2023 07:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के कोई संकेत नहीं है। लेकिन, आज मौसम विभाग के तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 12 शहरों में मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने आसमानी बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है।
दर्शन मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व इलाके के 12 जिलों में बुधवार यानी 16 अगस्त को मेक गर्जन बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिन जिलों में यह संभावना जताई गई है उन्हें मधेपुरा, सहरसा, कटिहा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय शामिल है। हालांकि, राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में आज वर्षा के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है।
वहीं, मंगलवार को कम वर्षा के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। पटना में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 36. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सबसे कम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि औसत तापमान की बात करें तो 34 से 35 डिग्री के बीच रहा।
इधर, मौसम विभाग के तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में प्रदेश के 18 जिलों में मध्यम से लेकर हल्की बारिश हुई है। सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह के बीच सबसे अधिक बारिश वैशाली में 49.5 मिलीमीटर हुई है। इसके अलावा नालंदा में 34 और औरंगाबाद में 18.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि राजधानी पटना के पश्चिमी इलाके में 13.7 मिलीमीटर, शेखपुरा में 12.8, कटिहार में 11.4, सारण में 6.2, जमुई में 4.5, बेगूसराय में 4 और समस्तीपुर में 2.8 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा हुई है। इसके अलावा बुधवार को दिन में भोजपुर, बक्सर, गया, सहरसा पूर्णिया और अरवल जिले में हल्की वर्षा दर्ज की गई है।