ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के नाम पर फर्जीवाड़ा, चलाया जा रहा फेक...

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के नाम पर फर्जीवाड़ा, चलाया जा रहा फेक ट्विटर अकाउंट

24-May-2020 06:59 PM

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य विभाग के नए प्रधान सचिव के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जीवाड़ा हो रहा है. उदय सिंह कुमावत के नाम पर दो फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर कोरोना से संबंधित जानकारी दिया जा रहा है.  अब जाकर इन दोनों अकाउंट को लेकर विभाग ने संज्ञान लिया है. 

फर्स्ट बिहार ने लोगों को किया था अलर्ट

इसको लेकर पहले ही फर्स्ट बिहार ने लोगों को अलर्ट किया था कि नए प्रधान सचिव के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा है. जिसके बाद आज स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया. ट्विटर इंडिया से इसकी शिकायत की है. 

जानकारी को सही नहीं माने 

स्वास्थ्य विभाग ने फेक अकाउंट के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बताया है कि इस अकाउंट से जो भी कोरोना संक्रमण को लेकर अपडेट दिया जा रहा है उस पर कोई भरोसा नहीं करें. बता दें कि  संजय कुमार का स्वास्थ्य विभाग से तबादले के बाद कोरोना अपडेट को लेकर को लेकर नए प्रधान सचिव का अकाउंट पता कर रहे थे. लेकिन नहीं मिला. एक दिन के बाद फेक अकाउंट सामने आया है. इसको लोग अपडेट को लेकर फ्लो करने लगे और प्रधान सचिव का नया अकाउंट समझ बैठे. लेकिन अब जाकर विभाग ने इसके बारे में सफाई दी है.