ब्रेकिंग न्यूज़

इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज

Home / news / बिहार के हज यात्रियों को करना होगा ज्यादा खर्च, इसबार गया नहीं कोलकाता...

बिहार के हज यात्रियों को करना होगा ज्यादा खर्च, इसबार गया नहीं कोलकाता से जाएगी फ्लाइट

09-Nov-2020 04:36 PM

PATNA :  कोरोना काल में पर्व त्यौहार में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के हज यात्रियों के लिए भी मुश्किल कड़ी होने वाली है. बिहार राज्य हज कमेटी के मुताबिक हज यात्रियों के लिए इस साल खर्च बढ़ जायेगा. एक हज यात्री पर 50 हजार से ज्यादा का खर्च बढ़ सकता है.


हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जो 10 दिसंबर तक ही चलेगी. कोरोना को देखते हुए देशभर में इम्बारकेशन प्वाइंट की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है. इसबार इम्बारकेशन प्वाइंट की सूची में से गया को हटा दिया गया है. यही कारण है कि बिहार के हज यात्रियों के लिए मुश्किल हो सकती है. क्योंकि हज यात्रा के लिए उन्हें ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. 


बिहार राज्य हज कमेटी के CEO राशिद हुसैन ने बताया कि गया से उड़ान भरने पर पहले कम खर्च आता था. कोलकाता से उड़ान भरने पर बिहार के हज यात्रियों को फूडिंग-लॉजिंग में 50 हजार से भी ज्यादा का खर्च आना मुमकिन है. उन्होंने बताया कि पहले पूरे देशभर का डेढ़ लाख कोटा था. कोरोना के मद्देनजर अब 50 हजार हो गया है. बिहार की बात करें तो यहां का कोटा 12 हजार था.  इस बार मुमकिन है कि 3500 के करीब हो जाए. 


खर्च के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी गाइडलाइन तैयार की गई हैं. जैसे कि इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उम्र की बंदिश भी रहेगी. इस बार 18 साल से नीचे और 65 से ऊपर के बुजुर्ग हज के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे. कोर ग्रुप भी इस बार तीन आदमी से अधिक का नहीं होगा.