ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में शर्मनाक हरकत: लड़के-लड़की ने छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, कार्रवाई की मांग को लेकर भारी बवाल

11-Sep-2023 07:07 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के पंडौल स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र-छात्रा के ऊपर अपनी ही सहपाठी छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप लगा है। इसको लेकर सोमवार को कॉलेज में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 


घटनाकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मामने को तैयार नहीं थे। इस दौरान आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने आरोपी अरेर थाना क्षेत्र के साफी टोला निवासी छात्र सौरभ सुमन और दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना निवासी 24 वर्षीय छात्रा को अपने कब्जे में किए रखा।


हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। महिला एएसआई के साथ पुलिस कर्मियों को आक्रोशित छात्राओं ने बंधक बना लिया। छात्राओं का मांग थी कि वीडियो वायरल करने वाले आरोपी छात्र और छात्रा को कॉलेज से निकाला जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। करीब पांच घंटे तक कॉलेज परिसर में हंगामा होते रहा।


बाद में पंडौल के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी और सकरी थानेदार अमृत कुमार साह  दलबल के साथ पहुंचे और आरोपी छात्र-छात्रा को गिरफ्तार कर थाने ले गए। पुलिस ने आरोपी छात्र और छात्रा पर अश्लील वीडियो वायरल करने और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।