ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / news / बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर, नालंदा में डॉक्टर की...

बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर, नालंदा में डॉक्टर की हत्या के बाद आईएमए का एलान

06-Mar-2020 07:24 AM

PATNA: बिहार के डॉक्टर 7 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. इसको लेकर आईएमए ने एलान कर दिया है. यह हड़ताल नालंदा में डॉक्टर की हत्या के विरोध में किया जा रहा है. आईएमएम के उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 7 मार्च को सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक हड़ताल होगी. हड़ताल के दौरान इमरजेंसी को अलग रखा गया है. आज डॉक्टरों की टीम डीजीपी से मिलने वाली है. 

नालंदा ने डॉक्टर की अपराधियों ने की थी हत्या

नालंदा में गुरुवार को अपराधियों ने डॉ. प्रियरंजन  कुमार प्रियदर्शी की ड्यूटी जाने के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रियरंजन हरनौत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित थे. जबकि डेपुटेशन पर गोकुलपुर मठ स्थित पीएचसी  में कार्यरत थे. 

गुरुवार को वे ड्यूटी पर जा रहे थे उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके मौत के विरोध में ही डॉक्टरों ने हड़ताल का एलान कर दिया है.