2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
30-Jun-2021 08:55 PM
BETIAH : बेतिया में आज धान के भूसे से लदा एक ट्रक गड्ढे में पलट गया. ट्रक पलटा तो स्थानीय लोग वहां पहुंचने लगे. तभी धान के भूसे से शराब की बोतलें बाहर निकलने लगीं. स्थानीय लोग हैरान रह गये लेकिन ट्रक का ड्राइवर औऱ खलासी वहां से भाग निकले. शराब की बोतलों में से कुछ स्थानीय लोगों के हाथ लग गयीं. हालांकि खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ट्रक से पांच ट्रेलर शराब की बोतलें बरामद की जा चुकी हैं.
वाकया तब हुआ जब उत्तर प्रदेश से आ रही एक ट्रक के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा. ट्रक पलटते देख स्थानीय लोग वहां पर जुटने लगे. इसी बीच ट्रक में लगे भूसे के बीच से शराब की बोतलें निकलने लगीं. इस बीच ट्रक के ड्राइवर और खलासी फरार हो गए. स्थानीय लोगों में कुछ ने ट्रक से निकल रही शराब की बोतलों में कुछ पर हाथ साफ कर दिया. लेकिन थोड़ी देर में ही वहां काफी तादाद में लोग जुट गये. इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी.
मामले की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो देखा कि ट्रक में भूसे का सिर्फ बाहरी आवरण तैयार किया गया था. अंदर पूरा शराब भरा था. पुलिस ने क्रेन मंगवाया औऱ ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया. लेकिन ट्रक बाहर नहीं निकल पाया. ऐसे में ट्रक से शराब की बोतलों को निकालने का काम शुरू किया गया. शाम तक ट्रक से पांच टेलर शराब निकाला जा चुका था. स्थानीय पुलिस ने बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश से आ रहा था. वहीं से शराब भेजी जा रही थी. ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और ड्राइवर खलासी की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.