Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
11-Oct-2021 12:48 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा स्नान करने गए चार दोस्तों के डूब जाने से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह एक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है लेकिन बाकी तीन को नहीं बचाया जा सका. तीन दोस्त की डूबने से मौत हो गयी है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.
मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरामपुर गंगा घाट का है. मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चट्टीरोड के रहने वाले किशोर कुमार साह के 18 वर्षीय बेटे किशन कुमार, पवन चौधरी के 18 वर्षीय बेटे रिशु कुमार और कृष्ण मोहन के 15 वर्षीय बेटे अनुराग कुमार के रूप में की गई है. जिस युवक की जान बचा ली गई उसका नाम गौरव कुमार है.
बताया जाता है कि चार दोस्त आज गंगा स्नान करने के लिए खोरमपुर गंगा घाट गए थे, तभी गहरे पानी में चले जाने की वजह से चारों युवक डूबने लगे. डूबते हुए युवक ने चिल्लाना शुरू किया तो वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक को गंगा नदी से किसी तरह बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. जबकि तीन युवक को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका और तीनों की डूबने से मौत हो गई.
गौरव कुमार ने बताया कि आज चारों दोस्त गंगा स्नान करने के लिए आए थे. तभी रिशु, किशन और अनुराग गहरे पानी में चले गए और वह डूबने लगे. अपने दोस्तों को डूबते देख जब उसने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वो भी डूबने लगा. गौरव ने जब चिल्लाना शुरू किया तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला. तब तक रिशु कुमार, किशन कुमार और अनुराग कुमार डूब गए थे.
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाने की पुलिस को दी. मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस ने पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई. फिलहाल तीनों युवक की लाश अभी तक बरामद नहीं हो सकी है. लाशों की खोजबीन जारी है. इस घटना के बाद तीनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.