BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय
31-Mar-2021 09:12 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस वक्त बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बेगूसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र की है, जहां नागदाह गांव में बेखौफ अपराधियों एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान नागदाह निवासी पुकारी महतो के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह घर में भूंजा खा रहा था. उसी दरमियान भूंजा खाते खाते घर के चौखट पर आया तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा.
गोली की आवाज सुनकर लोगों ने दौरा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार अपराधी ने सारे शाम घर पर चढ़कर गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद बंटी वहीं पर बेहोश होकर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा.परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने खदेड़ने का भी प्रयास किया लेकिन अपराधी फायर करते हुए वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना सिंघौल थाने के पुलिस को दी गई. मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंच घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया. फिलहाल घटना से बौखलाई पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुट गई है.