Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
05-May-2023 12:42 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगुसराय से खबर रही है जहां नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गंडक नदी की है। डूबने वालों में दो मुंगेर, दो बेगूसराय और एक मधेपुरा के हैं बच्चे। वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। सभी बच्चे आहोक गांव में एक शादी समारोह में आए थे जहां से नदी में स्नान के लिए गए थे। फिलहाल SDRF की टीम तलाश कर रही है।
बता दें बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान पांच युवक गहरे पानी मे चले जाने से डूब गए। इस घटना के करीब दो घंटे बाद एक युवक कुलदीप कुमार का शव स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बरामद किया जा सका है। डूबे हुए सभी युवकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक गांव निवासी सुबोध सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार ( 18 ), कमलेश कुमार सिंह के पुत्र कुलदीप कुमार ( 17 ), मधेपुरा निवासी अशोक कुमार के पुत्र आकाश कुमार उर्फ ऋषभ कुमार ( 19 ) , शास्त्री नगर मुंगेर निवासी संजीव राय के पुत्र प्रिंस कुमार (17 ) एवं अजीत कुमार के पुत्र उत्कर्ष कुमार(17) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विष्णुपुर आहोक निवासी दिनेश सिंह चंद्रवंशी के पुत्री की शादी शुक्रवार की रात को होनी थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार आए हुए थे।
शुक्रवार की सुबह के वक्त पांचों युवकों ने एकसाथ अहोक घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी एक साथ बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए। इसी क्रम में स्नान करने के दौरान एक युवक का पैर फिसला, जिसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर पांचों युवक गहरे पानी में चले गए । घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने पांचों युवक को डूबता देख कर शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही बलिया अनुमंडल प्रशासन, साहेबपुर कमाल प्रखंड एवं स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जा रहा है। फिलहाल नदी में बांकी 4 युवकों की तलाश कर रही। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और शादी की खुशी मातम में बदल गई है। बता दें कि 9 युवक एक साथ नहाने गए थे। जिसमें 5 युवक डूब गया था