ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

बिहार : नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

बिहार : नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

30-Sep-2021 09:57 AM

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में आज सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसा हुआ. नदी में नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया. वहीं, दो बच्चों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया. उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


घटना अरवल जिले के आगानूर चौकी कामता मठिया और अरवल घाट पर हुई. बताया जा रहा है कि सोन नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई. वहीं दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए. 


पुलिस के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर सोन नदी में महिलाएं स्नान करने गई थी. उनके साथ बच्चे भी गए थे. बालू निकासी के कारण सोन नदी के घाटों पर काफी गहराई है, बच्चों को स्नान करने के दौरान इसका अंदाजा नहीं हुआ और वे स्नान करने वहां ही चले गए. जिसके कारण यह हादसा हुआ.


आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया जबकि ग्रामीणों के प्रयास से दो बच्चों को बचा लिया गया है. मृत बच्चों के घर में इस घटना के बाद से चीख पुकार मच गया है.