Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
27-Apr-2021 07:07 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की लहर थम नहीं रही है. लेकिन इसके बावजूद भी आम लोगों के साथ-साथ खास लोग भी इस जानलेवा संक्रमण को हल्के हाथ ले रहे हैं. ताजा मामला बिहार के अररिया जिले की है, जहां फारबिसगंज में भाजपा विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे की शादी में नाइट कर्फ्यू और कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई.
सोमवार को अररिया जिले के फारबिसगंज सीट से बीजेपी विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे प्रेम केसरी की शादी थी. इस वैवाहिक कार्यक्रम में बिहार सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. शादी में खचाखच भीड़ देखने को मिली, जो कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से एकदम बेफिक्र दिखे. शादी में मौजूद लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का भी ख्याल नहीं रखा.

गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. शादी विवाह से लेकर श्राद्ध जैसे कार्यक्रमों के लिए नियम बनाये गए हैं. लोगों के बीच कोरोना संक्रमण की चेन टूटे इसलिए सरकार ने शादी या श्राद्ध में मात्र 100 लोगों के शामिल होने का निर्देश दिया है. साथ ही ऐसे कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करने का भी निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने करने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

बिहार सरकार ने पुलिस और जिला प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का कड़ा निर्देश दिया है. खुद नीतीश कुमार ने कहा था कि लोगों को समझना चाहिए कि जब नाइट कर्फ्यू है तो शादी का कार्यक्रम उससे पहले ही खत्म कर लें. लेकिन सोमवार रात अररिया जिले के फारबिसगंज में भाजपा विधायक विधायक विद्यासागर केसरी के बेटे प्रेम केसरी की शादी जो नज़ारा दिखा. उससे साफ़ जाहिर होता है कि एक बड़ी पार्टी के नेता और विधायक कोरोना संक्रमण को लेकर कितने जागरूक हैं.