बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Aug-2024 07:00 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के आठ जिलों में सोमवार को भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर बिहार में भी एक-दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में आज मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को राज्य के उत्तर-पूर्व के भाग के जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी चंपारण, शिवहर और नवादा को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।
वहीं, पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी का पुपरी रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन पिछले दो दिनों से हल्की बारिश होने, बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली थी।
उधर, कई जिलों में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में तेज बारिश होने से दुग्घा गांव के पास बने नए पुल पर पानी का जल स्तर बढ़ने से लोग फंसे हुए दिखें। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन की तेज झमाझम बारिश में दुग्घा गांव के समीप झोरगरवा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर हो गया। मौके पर मौजूद उत्तम पटेल ने बताया कि फिलहाल में ही यह नया पुल बना है। जहां पुल ऊंचा नहीं बनने के कारण नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए बारिश के पानी से पुल भी ढक गया।