मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
29-Dec-2020 06:08 PM
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे में आज का दिन बेहद भागम भाग भरा है. आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिए जाने के बाद अब आईपीएस अधिकारियों को भी प्रमोशन देने का आदेश जारी हो गया है. गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.
राज्य के 3 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. विकास वैभव, विजय कुमार वर्मा और सुरेश कुमार चौधरी को प्रमोशन देते हुए आईजी बनाया गया है. यह सभी 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी है.
इसके अलावा सरकार ने बिहार सरकार ने राज्य के 13 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया है. पटना के डीएम कुमार रवि और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को भी प्रोन्नति दी गई है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस लिस्ट में पटना के डीएम कुमार रवि, IPRD विशेष सचिव मनीष कुमार, पथ निर्माण विशेष सचिव, जीविका निदेशक बाला मुरगन डी, वन्यू विशेष सचिव राधेश्याम शाह, बिहार के निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का नाम शामिल है.
प्रमोशन की लिस्ट में उत्पाद आयुक्त कार्तिकेय धनजी, भागलपुर डीएम प्रणव कुमार, आईएएस सतीश कुमार सिंह, आईएएस गिरिवर दयाल सिंह, आईएएस संजय दुबे और आईएएस डॉ. संजय सिन्हा के नाम शामिल हैं.