ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / सितंबर के आखिर तक बिहार में भारी बारिश, गंडक बराज से रिकॉर्ड डिस्चार्ज...

सितंबर के आखिर तक बिहार में भारी बारिश, गंडक बराज से रिकॉर्ड डिस्चार्ज के बाद 21 जिलों में अलर्ट

25-Sep-2020 07:42 AM

PATNA : बिहार में मानसून के अचानक से सक्रिय होने और लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से बाढ़ के हालात बिगड़ गए हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण तमाम नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज लगातार बढ़ा है. गुरुवार को गंडक बराज से 4.12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसके बाद कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश है की चेतावनी जारी की है. सितंबर के आखिरी तक बिहार में लगातार बारिश होती रहेगी और लोगों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने पटना समेत 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पटना के अलावे बेगूसराय लखीसराय पूर्णिया बांका मधेपुरा किशनगंज अररिया सहित 21 जिलों के लिए यह अलर्ट है. अगले 48 घंटे तक इन जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

राजधानी पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर 43.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है पटना में बीती रात भी लगातार बारिश होती रही और आज सुबह से भी सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए हैं. राज्य में गुरुवार को 20 जगहों पर 100 मिलीमीटर से लेकर 225 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है