ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार के 20 सरकारी अधिकारियों के पास से जब्त हुए 600 करोड़, संपत्ति...

बिहार के 20 सरकारी अधिकारियों के पास से जब्त हुए 600 करोड़, संपत्ति देख उड़ गए थे एजेंसियों के अधिकारियों के होश

27-Dec-2021 06:17 PM

DESK : बिहार में घूसखोर और भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. निगरानी विभाग, विशेष निगरानी यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई द्वारा राज्य के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. बताया जा रहा है कि बिहार में पिछले 3 महीनों में लगभग 20 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और लगभग 600 करोड़ की काली कमाई जब्त की गई है. आपको बता दें कि इस जब्त राशि से अगर सरकार चाहे तो आम लोगों के कल्याण के लिए कोई योजना शुरू कर सकती है.


आपको बता दें कि लगभग 20 लोक सेवकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. उनमें कुलपति, मंत्री के आप्त सचिव, जेल अधीक्षक, डीटीओ, एसपी ,एसडीपीओ, थाना प्रभारी, कार्यपालक अभियंता, सीओ समेत कई बड़े सरकारी अधिकारी शामिल हैं. छापेमारी के दौरान अधिकारियों और पदाधिकारियों के आलीशान घरों और संपत्तियों को देखकर आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी विभाग के अधिकारी हैरान रह गए थें. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि राज्य सरकार के अधीन काम करने वाली एजेंसियों के द्वारा की गई कार्रवाई एक झलक मात्र है. अगर जांच इसी तरह से होती रही तो, सैकड़ों की संख्या में और भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खुल सकती है.


बताते चलें कि बिहार सरकार के अधीन काम करने वाले तीनों एजेंसी द्वारा लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के दौरान एक नए ट्रेंड का पता चला है. इसमें कुछ अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी पत्नी समेत परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर काली कमाई को ठिकाने लगाया है. हालांकि एक बात तो साफ है कि कहीं ना कहीं बिहार के इन भ्रष्ट अधिकारियों के वजह से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जानकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुँच पा रही है.