ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बिहार के 20 जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

13-Apr-2021 10:02 AM

PATNA : बिहार में राजधानी पटना सहित 20 जिलों में 15 अप्रैल को आंधी के साथ बारिश हो सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया सहित 12 जिलों में 16 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान धूल भरी आंधी चलेगी. 


मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार, झारखंड, ओडिशा होते पश्चिम बंगाल तक फैला है. झारखंड में जहां कई स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है, वहीं बिहार और उत्तरप्रदेश में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं. इस वजह से धूप और तपिश के बाद भी उमस का अहसास नहीं हो रहा है. आज अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 डिग्री होने का अनुमान है. 


आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया था. लेकिन, बंगाल की खाड़ी आने वाली नमी और उत्तर-पश्चिम की तरफ से आने वाली तेज हवाओं की वजह से गर्म हवाओं से राहत मिली है. पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.