ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / शिक्षकों के वेतन के लिए 1512 करोड़ रुपये स्वीकृत, बिहार के 2.74 लाख...

शिक्षकों के वेतन के लिए 1512 करोड़ रुपये स्वीकृत, बिहार के 2.74 लाख टीचर्स का होगा भुगतान

02-Nov-2020 02:43 PM

PATNA :  समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत बिहार के शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 1512 करोड़ 94 लाख रुपए आवंटित किये गए. बिहार के पंचायती राय और नगर निकाय अंतगर्त संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों और एवं उत्क्रमित मध्य विधयालय में कार्यरत शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों के रूप में कार्यरत 2 लाख 74 हजार 681 शिक्षकों का भुगतान किया जायेगा.


वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के पीएबी की बैठक में 74 अरब 23 करोड़ 80 लाख 96 हजार का बजट स्वीकृत किया गया. पिछले सालों में भारत सरकार की ओर से एसएसए के तहत केन्द्रांश की राशि कम उपलब्ध होने के कारण राज्य स्कीम मद से यह राशि स्वीकृत गई थी. राज्य योजना मद से कुल 47 अरब 27 करोड़ 95 लाख की राशि स्वीकृत है.


इस संबंध में शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने सोमवार को महालेखाकार को पत्र भेज दिया है. समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के लगभग 2.74  लाख शिक्षकों को वेतन भुगतान किया जाता है.


news imagenews imagenews image