पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
22-Dec-2020 05:24 PM
PATNA : बिहार के 17 जिलों के डीएम एक महीना के लिए ट्रेनिंग पर जाने वाले हैं. सामान्य प्रशासन की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है. विभाग ने बिहार के कुल 27 आईएएस अफसरों को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि वे एक महीने के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी में मध्यसेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 17 जिलों के डीएम एक महीना के लिए ट्रेनिंग पर जा रहे हैं. ये अफसर अगले साल 2021 में 22 फ़रवरी से 19 मार्च तक आईएएस एकेडमी में मध्यसेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं. इस लिस्ट में खगड़िया के डीएम अलोक रंजन घोष, सुपौल के डीएम महेंद्र कुमार, दरभंगा के डीएम त्यागराजन एस एम, मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार के नाम शामिल है.
इनके अलावा रोहतास के डीएम पंकज दीक्षित, मधुबनी के डीएम देओर नीलेश रामचंद्र, जहानाबद के डीएम नवीन कुमार, सहरसा के डीएम कौशल कुमार, पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, शेखपुरा की डीएम इनायत खान, बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार, नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह, कैमूर के डीएम नवल किशोर चौधरी, सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन, जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार और मधेपुरा के डीएम नवदीप शुक्ला के नाम शामिल है.

