मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-May-2023 10:34 AM
By First Bihar
SHEKHPURA : बिहार के शेखपुरा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां सोमवार की सुबह कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां इस यात्रा में शामिल रथ हाई वोल्टेज तार के संपर्क ने आ गया है।
दरअसल, शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर गांव में सोमवार की सुबह यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा विद्युत तार के संपर्क में आने से 8 लोगों को करंट लग गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रसलपुर गांव में आज से यज्ञ का आयोजन था। इसी को लेकर 501 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का भ्रमण गांव भर में होना था। इसी दौरान खेत से रथ और कलश यात्रा को निकालने की व्यवस्था थी। इसी दौरान एक हाई वॉल्ट्ज तार नजदीक लटका हुआ था, जिसमें रथ पर निकला त्रिशूल उसके संपर्क में आ गया और रथ पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। इसमें 30 वर्षीय भोले शंकर, 26 वर्षीय वीरू कुमार और 25 वर्षीय राजू कुमार अति गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाए गए जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पांच अन्य लोगों को भी इसमें करंट लगा है। इस घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दिया गया। पुलिस और प्रशासन के सहयोग के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पहले सभी को शेखपुरा के एक निजी क्लिनिक में जहाँ सभी को गंभीर अवस्था में देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर, सदर अस्पताल में पूर्व सूचना होने की वजह से चिकित्सक लगे हुए थे। इस मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सभी को अस्पताल में भर्ती कराई।