ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन

BIHAR JOB NEWS : बिजली कंपनियों में 4000 से अधिक पदों पर भर्ती,जानिए कब से करें आवेदन

BIHAR JOB NEWS : बिजली कंपनियों में 4000 से अधिक पदों पर भर्ती,जानिए कब से करें आवेदन

25-Sep-2024 07:27 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों के लिए यह काफी अच्छी और काम की खबर है। बिजली विभाग ने उनके लिए बड़े पैमाने पर बहाली निकाली है जिसके जारिए वो थोड़ी महेनत कर नौकरी पा सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।  तो आइए जानते हैं कि क्या है पूरा प्रोसेस और कैसे नौकरी हासिल किया जा सकता है। 


दरअसल, बिहार में चुनावी माहौल तैयार होने लगा है। अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए बहाली निकाल रही है और युवाओं को नौकरी देने की बात कर रही है। ऐसे में अब बिहार की बिजली कंपनियों में अब 2600 की जगह 4016 नये पदों पर नियमित बहाली निकाली है।  इसके लिए एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे। आवेदन का लिंक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https//www.bsphcl.co.in/ पर उपलब्ध कराया जाएगा।


दरअसल,बिहार में जून -जुलाई के महीने में बिजली विभाग में बहाली निकाली गई थी और अब उसी बहाली को नए सिरे से शुरू किया गया है। लिहाजा जून-जुलाई में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से उसी पद के लिए आवेदन की जरूरत नहीं होगी। लेकिन, अब बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के अधिकारियों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या करीब 2000 बढ़ा दी गयी है। 


अब तकनीशियन ग्रेड थ्री में 2000 की जगह 2156 पद, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क में 300 की जगह 740 पद, कॉरेस्पांडेस क्लर्क में 150 की जगह 806 पद, स्टोर असिस्टेंट में 80 की जगह 115 पद और सहायक व कनीय अभियंताओं में 40-40 पदों की जगह क्रमश 86 और 113 पदों पर नियमित बहाली होगी। तकनीशियन ग्रेड तीन पदों पर बहाली के लिए मैट्रिक व इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। साथ ही एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) आधारित होगी, जिसकी सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी।