भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
10-Aug-2024 04:53 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी में अवैघ अतिक्रमण को खाली कराने पहुंचे मजिस्ट्रेट को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मीडिया से बात करने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने मजिस्ट्रेट पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी झड़प हुई है।
दरअसल, पूर्णिया के के.हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगभूमि मैदान के समीप हाउसिंग कॉलोनी में वर्षों से अतिक्रमण कर रह रहे लोगों के घर सरकारी आदेश के बाद के जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट बहाल कर अतिक्रमण मुक्त कराई जा रही थी। जिसके लिए ज़िला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट के तौर पर बहाल हुए अनिल कुमार पर स्थानीय लोगों ने ऑन कैमरा हमला बोल दिया।
देखते ही देखते मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के सिर पर लाठियां बरसनी शुरू हो गई। महिलाओं ने लाठी-डंडे और ईंट- पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। मजिस्ट्रेट जैसे तैसे अपना जान बचाकर भागे। पुलिस बल को भी महिलाओं व लोगों खदेड़ दिया। ये मामला चर्चित महादेव टी स्टॉल की है। जिसे अवैध बताते हुए खाली कराने के टीम आई थी।
स्थानीय लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब अतिक्रमण मुक्त कराने आए मजिस्ट्रेट से बहस जमकर हुई। मजिस्ट्रेट ने घरवालों की एक न सुनी और जेसीबी से तोड़ने का आदेश दे दिया। जेसीबी के सामने महिलाएं खड़ी हो गई और खूब हंगामा किया। महिला पुलिस बल खींच कर हटाती रहीं। दोनों तरफ से तनातनी चलती रही।
लोगों का आरोप है कि वो लोग 30 साल से यहां रह रहे हैं। एक्जीक्यूटिव साहब घूस मांग रहे थे और नहीं दिया तो बोले थे कि घर तोड़वा देंगे। 9 अगस्त की रात में मोबाइल पर नोटिस आया कि 10 अगस्त को घर खाली कर दें, तोड़ा जाएगा। आज जब मैजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम आई तो उनसे मोहलत मांगे कि सामान और घर शिफ्ट करना है लेकिन नहीं माने। इस दरमियान मजिस्ट्रेट के साथ महिलाओं की बहस चलती रही।
मजिस्ट्रेट के साथ जब मीडिया कर्मी बयान लेकर इस मामले की जानकारी ले रहे थे, तभी एक महिला पीछे से आकर बांस से हमला कर दिया। इससे पहले की कुछ समझ आता सब मजिस्ट्रेट पर टूट पड़े। हाथ में लाठी, फट्टा, ईट यहां तक की गोबर से हमला बोल दिया। किसी तरह मजिस्ट्रेट जान बचाकर निकले। इस दौरान पुलिस बल को भी स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया। बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। हमले के बाद मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने कहा कि हम कागज़ से इनका जवाब देंगे।