Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
27-Aug-2024 07:41 AM
By First Bihar
DELHI: बिहार-झारखंड समेत कुल 18 राज्यों के मुख्य सचिव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 18 राज्यों के मुख्य सचिव को जजों की पेंशन के मामले में तलब किया है।
दरअसल, शीर्ष अदालत ने पेंशन बकाया और सेवानिवृति लाभों के भुगतान पर एसएनजेपीसी की सिफारिशों को लागू नहीं करने के मामले में आज कोर्ट के समक्ष पेश होने को कहा है। 22 अगस्त को चीफ जस्टीस ने कहा था कि आदेश का ठोस अनुपालन नहीं हुआ है। ऐसे में मुख्य सचिवों को व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में पेश होना होगा।
सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को पेश होना है, उनमें बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, नागालैंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, गोवा, हरिणाया और ओडिशा शामिल हैं।
अखिल भारतीय न्यायाधीश संघ की याचिका समेत अन्य याचिकाओं पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई करेगी। मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सुनवाई के लिए याचिकाएं सुचीबद्ध हैं।