ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / बिहार : जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 33 लाख की ठगी, हत्या...

बिहार : जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 33 लाख की ठगी, हत्या की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

27-Aug-2023 11:16 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन देने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहां  गुरुद्वारा रोड निवासी रोशन कुमार साह से जमीन देने के नाम पर 33 लाख 70 हजार की ठगी किया है। रोशन ने ठगी को लेकर मुंदीचक के पद्मावती रुद्र नारायण अपार्टमेंट में रहने वाली स्मिता सोरेन और उसके पति थाने में केस दर्ज कराया है।


वहीं, पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए रोशन ने कहा कि -  रजिस्ट्री कराने का उसपर दबाव बनाया तो दोनों अपार्टमेंट का फ्लैट बंद कर कहीं भाग गए। फोन करने पर मुझे ही धमकी दी। साथ ही स्मिता के पति राहुल ने पैसे के लिए दबाव बनाने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। यह भी धमकी दी कि वह उस पैसे को भूल जाए वरना किसी भी दिन ट्रक के नीचे कुचल कर हत्या करा देंगे। 


इसके बाद अब कोतवाली इंस्पेक्टर ने जानकारी के बाद केस दर्ज कर मामले की छानबीन के लिए दारोगा राहुल कुमार को जांच पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दिया है और दारोगा के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। रोशन ने इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव को जानकारी दी कि लोदीपुर चौक बाईपास के पास एक भूखंड को अपनी एग्रीमेंट वाली जमीन बताते हुए उसे बेचने का सौदा कर 33 लाख 70 हजार रुपये ले लिया। हालांकि, जमीन की रजिस्ट्री नहीं की।