ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेहरमी से हत्या

बिहार: जमीन के टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेहरमी से हत्या

03-Jun-2022 09:29 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है, जहां भूमि विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के चन्द्रायन गांव की है। यहां भूमि विवाद को लोकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल ताजा मामला जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के चन्द्रायन गांव की बताई जा रही है। बताया जाता है कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। जबकि तीसरे व्यक्ति की मौत ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। 


ग्रामीणों की माने तो रामसागर यादव और सुरेश यादव के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार के इस विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।


मृतकों में सुरेश यादव, रामसागर यादव और नत्थन यादव शामिल हैं। मारपीट के दौरान गोलीबारी की बात भी सामने आ रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नवहट्टा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाप-बेटे और चाचा की हत्या के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।