ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : जेल से छूटे शराबी का ऐसा स्वागत, मोहल्ले वालों ने बैंड-बाजे...

बिहार : जेल से छूटे शराबी का ऐसा स्वागत, मोहल्ले वालों ने बैंड-बाजे के साथ किया आवभगत

18-Dec-2021 03:13 PM

PATNA : आपने अक्सर दुल्हे या किसी नेताओं का स्वागत ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ करते तो देखा होगा. लेकिन कभी किसी शराबी के जेल से छूटने की ख़ुशी में इस तरह से स्वागत करते नहीं देखा होगा. लेकिन ऐसा बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को हुआ है. यहां लोगों ने शराबी के जेल से छूटने की खुशी में जमकर आतिशबाजी की. 


आरोपी के जेल से लौटने को लेकर बैंड बाजा की भी तैयारी थी. वहीं बऊर जेल से छूटकर शख्स जैसे ही अपने मोहल्ले में पहुंचा, लोगों बैंड बाजे की आवाज पर डांस शुरू कर दिया. साथ ही कुछ लोग आतिशबाजी करने लगे. इस दौरान लोगों ने जमकर मस्ती करते हुए शराबी का स्वागत किया. यह मामला शराबी के शाही स्वागत का मामला राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके का है. जहां बीते 27 नवंबर को अजय कुमार नामक शराबी को चार बोतल विदेशी शराब के साथ मद्य निषेध विभाग की टीम लेकर चली गई थी. बता दें शराबबंदी कानून के उल्लंघन मामले में दोषी पाते हुए उसे जेल भेज दिया गया था.


वहीं शुक्रवार को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद शराबी का मोहल्ले वालों ने स्वागत किया. जहां जेल से निकलने के बाद शराबी अजय कुमार को समर्थकों ने उसे फूलों की माला पहनाई. उसके बाद मीडिया के सामने बिहार में शराब नहीं पीने की कसम खा ली. शराबी ने कहा कि बिहार में शराब पीने का मतलब जेल जाना है. उसने लोगों को नसीहत भी दी कि बिहार में शराब नहीं पिएं. हालांकि, उसने यह भी कहा कि बिहार से बाहर जाने पर शराब पिएंगे.