बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
10-Aug-2023 02:30 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : इश्क का खुमार जब किसी के सर चढ़ता है तो फिर उसके लिए कुछ भी गलत या सही होता उसे बस यही लगता है कि वह जो कर रहा है सच बस उतना ही है। प्रेम में पड़े महबूब या महबूबा के लिए उसके आशिक में ही सारा संसार निहित होता है। लेकिन, इश्क का यह मामला तब बिगड़ जाता है जब इसमें किसी तीसरे की दखलअंदाजी हो जाती है और बात मौत तक पहुंच जाती है।
दरअसल, समस्तीपुर पुलिस ने लव ट्राइंगल मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जिले में 10 जुलाई को कारोबारी की हुई हत्या का खुलासा किया है। यहॉँ सुजित जो मणिपुर में रहकर किराने की दुकान चलाता था उसे इसके दोस्त रत्नेश ने मौत के घाट उतरवा दिया था। दोस्त ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद छह लाख रुपए तीन बदमाशों को दिए। मतलब सुपारी किलर के जरिए दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि, इस मामले में अभियुक्त का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते में जब दोस्त रोड़ा बना तो उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने किलर निक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही देसी पिस्टल को भी बरामद किया है। एसपी विनय तिवारी ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंन बताया कि मृतक सुधीर कुमार चौधरी और रत्नेश कुमार दोनों मणिपुर के इंफाल में रहकर साथ में कारोबार किया करते थे। इसी दौरान रत्नेश की मृतक की पत्नी से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। पुलिस की जांच के बाद इस घटना का खुलासा हुआ है।
बताया जा रहा है कि, मृतक की पत्नी और आरोपित दोनों एक दूसरे से छिप कर मुलाकात किया करते थे। धीरे- धीरे रत्नेश, सुधीर की पत्नी के प्यार में पागल होता चला गया और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, सुधीर इस रिश्ते में रोड़ा बन चुका था। इसके बाद सुधीर को रास्ते से हटाने के लिए रत्नेश ने हत्या की खौफनाक साजिश रची और वैशाली जिले के 3 शूटर्स को 2-2 लाख रुपए में हायर किया।