ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद साउथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का कब्जा! ‘एनिमल-पठान’ पीछे, इस फिल्म ने मचाया सबसे बड़ा धमाका बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

Home / news / बिहार: हादसे की शिकार हुई SSB जवानों की गाड़ी, चुनाव ड्यूटी में जा...

बिहार: हादसे की शिकार हुई SSB जवानों की गाड़ी, चुनाव ड्यूटी में जा रहे थे गोपालगंज

17-Oct-2022 02:40 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां उपचुनाव कराने जा रहे SSB जवानों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद काफिले में मौजूद अन्य जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती करवाया, जहां सभी का  इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि उपचुनाव को लेकर सोमवार की सुबह एसएसबी जवानों काफिला गोपालगंज जा था। इसी दौरान सकरी इलाके में एसएसबी जवानों के काफिले को पार करने के बाद एक गाड़ी ने बिना इंडिकेटर दिए टर्न ले लिया। गाड़ी के अचानक टर्न लेने के बाद एसएसबी जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की शिकार हुई गाड़ी पर एसएसबी के 37 जवान सवार थे। हादसे में एसएसबी के ड्राईवर समेत 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल जवानों में किशोरी दास, रोशन कुमार यादव, राजू और बबलू कुमार श्रीवास्तव समेत एक अन्य जवान शामिल हैं। डीएमसीएच के अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। बता दें कि आने वाले 3 नवंबर को बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी है। उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।