ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार : ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक को गांव से भगाया, गांव वाले बोले.....

बिहार : ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक को गांव से भगाया, गांव वाले बोले.. चुल्लू भर पानी में डूब कर मर क्यों नहीं जाते

28-Dec-2021 04:27 PM

VAISHALI : बिहार के वैशाली में एक विधायक को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. वैशाली जिले के तिसीऔता थाना क्षेत्र में एक बीजेपी विधायक को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं मौके से विधायक को खदेड़ भी दिया गया. चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाता ऐसा कहते हुए ग्रामीणों ने पातेपुर से भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन को भगा दिया. दरअसल 3 दिन पूर्व लखेंद्र कुमार रोशन के ही पैतृक पंचायत शाहपुर बिजरौली गांव में एक दलित युवती का शव गांव के ही पोखर में ही मिला था. बरामद युवती के साथ अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या की बात सामने आई थी. 


जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. बताया गया था कि युवती 1 सप्ताह पहले से ही लापता थी जिसको लेकर गांव के ही एक दबंग परिवार पर अपहरण का आरोप भी लगा था. पीड़ित परिवार में दबंग परिवार से बेटी को वापस लौटाने की गुहार भी लगाई थी. स्थानीय लोगों के सामने ही दबंगों द्वारा 2 दिन में उसकी बेटी किरण को वापस करने का भरोसा भी दिलाया था. इसके बदले में उससे पुलिस केस ना करने के लिए चेतावनी भी दी गई थी. लेकिन 6 दिन बाद गांव के ही पोखर से किरण का अर्धनग्न अवस्था मे शव मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरण पर है. शव मिलने के बाद जहां आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम किया था. वहीं मामले को तूल पकड़ता देख राजनीति भी तेज हो गई है. 


सर्वप्रथम राजद नेता एवं पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम और वर्तमान राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी गांव में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. सभी ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. इसके बाद ग्रामीण युवक-युवतियों ने कैंडल मार्च निकाला लेकिन तब तक स्थानीय विधायक और ग्रामीण लखेंद्र पासवान के कान पर जूं तक नहीं रेंगा. और आज जब विधायक वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें यह का कर भगा दिया की ग्रामीण होकर भी अब तक कहां थे. जब विपक्ष के नेता शिवचंद्र राम और प्रतिमा कुमारी पहुंची तो क्या सिर्फ खानापूर्ति करने आए हैं. लोगों ने कहा कि ऐसे विधायक का होना और ना होना एक ही बात है. इसलिए उन्हें हम लोगों ने भगा दिया. लोगों का कहना है कि यह जो बच्ची मरी है यह सारे समाज की बच्ची है. 3 दिन से विधायक जी कहां थे. अभी चेहरा दिखा रहे हैं.