पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
15-Sep-2024 07:28 PM
By First Bihar
KAIMUR: बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर सरकारी कार्यालयों में अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे है। सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी हेड क्लर्क को सस्पेंड कर दिया और 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
दरअसल, कैमूर के दुर्गावती अंचल कार्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में क्लर्क हरि नारायण राम जमीन के खाता के नगर के एवज में किसी शख्स से तीन सौ रुपए मांग रहा था। हेड क्लर्क बोलता है कि बिना पैसा का नकल कैसे ले लीजिएगा.. तीन सौ लगता है।
सोशल मीडिया पर घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर डीएम ने वीडियो की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए और डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी हेड क्लर्क को सस्पेंड करते हुए शो-कॉज पूछ दिया है। अपनी सफाई में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर हेड क्लर्क के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
बिहार में जमीन सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का खेल : कैमूर के दुर्गावती अंचल कार्यालय का वीडियो वायरल, क्लर्क हरि नारायण पासवान बोला- बिना पैसा का नकल कैसे ले लीजिएगा.. तीन सौ लगता है.@DilipJaiswalBJP @BJP4Bihar @yadavtejashwi @_Sudhaker_singh #Bihar #Biharnews #kaimur pic.twitter.com/aYYb4Vqxv3
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 14, 2024