ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार: घर से लापता 17 साल के लड़के का मिला शव, परिजनों ने...

बिहार: घर से लापता 17 साल के लड़के का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

24-Dec-2022 02:55 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां घर से लापता किशोर का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। 17 वर्षीय किशोर बीते 17 दिसंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बघोर घाट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के रकठी गांव निवासी सुनजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन सुनजीत अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। फोन आने के बाद सुनजीत घर से बाहर निकला और उसके बाद से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं भी पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


पुलिस और परिजन अभी सुनजीत को तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार की सुबह उसका शव बघोर घाट से बरामद हुआ। सनजीत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।