ब्रेकिंग न्यूज़

कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग

बिहार : घर में खोल दिया रजिस्ट्री ऑफिस, DM की रेड में 3 अरेस्ट

बिहार : घर में खोल दिया रजिस्ट्री ऑफिस, DM की रेड में 3 अरेस्ट

14-Aug-2023 07:16 AM

By First Bihar

BHABUA : बिहार हमेशा से ही अपने अलग-अलग कारनामों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। यहां कभी पुल की चोरी कर ली जाती है तो कोई मोबाइल टावर की चोरी हो जाती है तो कभी रेल का इंजन ही चोरी कर लिया जाता है। इस बीच एक ताजा मामला भभुआ से निकलकर सामने आ रहा है जहां एक घर के अंदर ही पूरी की पूरी रजिस्ट्री ऑफिस चलाई जा रही थी। जिसके बाद डीएम के छापेमारी में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।


दरअसल, भभुआ शहर के राजेंद्र सरोवर के पास गुलजार वाटिका के बगल में स्थित एक आवास में अवैध तरीके से रजिस्ट्री ऑफिस चलाया जा रहा था। इसके बाद इस मामले की सूचना जिलाधिकारी को मिली फिर जिलाधिकारी ने एक टीम तैयार कर जब बताया गया स्थान पर छापेमारी की तो यहां से दो राजस्व कर्मचारी समेत एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को अरेस्ट किया गया। पुलिस इन तीनों लोगों को गिरफ्तार कर सदर थाने ले आई है। जहां इसे पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है


वहीं. इस मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्व कर्मचारियों की पहचान अखलासपुर पंचायत के मोहम्मद इमरान व जागेबरांव के राजस्व कर्मचारी लाल बाबू तथा इन दोनों के निजी ऑपरेटर कृष्ण मुरारी शामिल हैं। डीएम ने छापेमारी के दौरान दाखिल-खारिज, जमाबंदी, परिमार्जन, भू-बंदोबस्त संबंधित कई गोपनीय दस्तावेजों सील कर दिया। डीएम ने थानाध्यक्ष को पकड़े गए दोनों राजस्व कर्मचारियों एवं ऑपरेटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। 


इधर, इस मामले में डीएम ने बताया कि अंचलाधिकारी की मिलीभगत से राजस्व कर्मचारियों द्वारा शहर के निजी मकान में अवैध रूप से कार्यालय संचालित किया जा रहा था। उन्होंने अंचलाधिकारी के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा शहर के राजेंद्र सरोवर के बगल में स्थित एक मकान में अवैध रूप से कार्यालय संचालित किया जा रहा है। विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से अवैध रूप से राशि की वसूली की जा रही है। छापेमारी के दौरान एडीएम डॉ. संजय कुमार, एसडीओ साकेत कुमार, भभुआ बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल आदि थे।