पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
06-Aug-2023 02:56 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों में उफान शुरू हो गया है। राज्य के कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय के सिमरिया गंगा रामघाट से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गंगा में स्नान करने गई चार दोस्त नहाने गये और उनके साथ दर्दनाक हादसा हुआ। चारो दोस्त डूबने लगे जिसमें एक को लोग नहीं बचा सके और उसकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया गंगा रामघाट में नहाने के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गयी। जसिके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान एफसीआइ ओपी क्षेत्र के बीहट सुदी स्थान वार्ड-33 निवासी कमलेश झा के 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गयी। चकिया ओपीध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजन को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि,अमन तीन बहनों का इकलौता भाई था और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विष्णुपुर चांद में दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शनिवार को घरवालों को कोचिंग जाने की बात कह कर अपने तीन अन्य साथियों के साथ साइकिल से सिमरिया स्थित रामघाट गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। नहाने के दौरान दोस्तों के साथ उछल-कूद करते जब रेलवे पुल का निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने बच्चों को ऐसा करने से मना भी किया था। लोगों की मानें तो नहाने के दौरान चारो दोस्त अचानक डूबने लगे। डूबता देख वहां काम कर रहे लोगों के साथ आसपास के लोग भी दौड़े। काफी प्रयास के बाद तीन को बाहर निकाल लिया गया।