बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
15-Aug-2023 05:09 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे के बाद बस पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में बस पर सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के खोपरवा गाछी के पास की है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मां भवानी कंपनी की बस समस्तीपुर से यात्रियों को लेकर बहेड़ी जा रही थी। जैसे ही बस खोपरवा गाछी के पास पहुंची, ड्राइवर ने गाड़ी से अपना संतुलन खो दिया और यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवाल लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 20 लोग घायल हो गए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार लोगों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दरभंगा अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है।