TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना
30-Sep-2024 06:12 PM
By First Bihar
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले का बेलसंड प्रखंड पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूब गया है। बागमती नदी पर बना मधकौल बांध टूटने के अगले दिन सौली बांध भी टूट गया। जिसके बाद बाढ़ में अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। इसके बाद पूरा बेलसंड शहर से गांव तक पानी में डूब गया है।
लोगों के घरों में पानी घुस गया हैं। लोग बेघर हो गए हैं। लोग अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर पलायन कर रहे हैं। बेलसंड का अनुमंडलीय अस्पताल में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। अस्पताल में लगे एंबुलेंस भी पानी में डूब चुका है। सड़क पर भी 4 से 5 फीट पानी बह रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार राहत बचाव कार्य जारी है।
प्रलयंकारी बाद के चपेट में आने से पूरा बेलसंड प्रखंड त्रासदी की मार झेल रहा है। इसे लेकर मुकेश कुमार यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में लूट खसोट के कारण बांध टूटा है बांध का मरम्मत नहीं कराया गया और बाद में मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए बंदरबाट किया गया।
बेलसंड प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही जिसकी वजह से पानी के तेज दबाव में लगातार प्रखंड में बांध टूटने का सिलसिला जारी है। बेलसंड प्रखंड के गांव से लेकर शहर तक पूरी तरह पानी से लबालब भर चुका है। लोग दूसरे स्थान पर शरण लेने जाने को विवश हैं। पलायन करती महिलाओं ने बताया कि उनके घर में रखा अनाज कपड़ा मवेशी यहां तक की उन्होंने जो स्नातक की डिग्री रखी थी वो सारा सर्टिफिकेट बाढ़ के पानी में बह गया। लोगों के घर में रखे पैसे, अनाज, कपड़े सभी बर्बाद हो गए।