ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार : एक्साइज इंस्पेक्टर बहाली परीक्षा में क्वेश्चन पेपर और ओएमआर शीट लेकर फरार हुए परीक्षार्थी, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार : एक्साइज इंस्पेक्टर बहाली परीक्षा में क्वेश्चन पेपर और ओएमआर शीट लेकर फरार हुए परीक्षार्थी, जानिए क्या है पूरा मामला

17-Jul-2023 07:20 AM

By First Bihar

PATNA : मद्य निषेध उत्पादन निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी की बहाली को लेकर परीक्षा आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा से जुड़ी एक अहम खबर निकल गई सामने आ रही है। इस परीक्षा में शामिल 2 छात्र क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट के साथ-साथ ओएमआर शीट भी लेकर फरार हो गए हैं। जबकि इन चीजों को परीक्षा खत्म होने के बाद सेंटर पर ही जमा करना था लेकिन यह दोनों छात्र इन चीजों को लेकर सेंटर से फरार हो गए हैं जिसके बाद इसको लेकर दो अलग-अलग परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक ने नगर थाने में संबंधित परीक्षार्थी पर एफ आई आर दर्ज करवाई है।


बताया जा रहा है कि डॉ राम मनोहर लोहिया कॉलेज स्थित सेंटर के केंद्राधीक्षक  डॉ रेवती रमण ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया है कि मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अवर निरीक्षक और अनुमंडल अग्निशमन पधाधिकारी की बहाली परीक्षा में परीक्षार्थी राकेश कुमार प्रश्न पुस्तिका लेकर फरार हो गया। जबकि परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी परीक्षार्थियों को यह बता दिया गया था कि प्रश्नपत्र केंद्र पर जमा कर देना है।


वह मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्थित केंद्र के केंद्र अधीक्षक मोहम्मद कमरुज्जमा ने दूसरी एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके केंद्र से परीक्षार्थी नीरज कुमार ओएमआर शीट लेकर चला गया जबकि इसे केंद्र पर जमा करा देना अनिवार्य किया गया था। इसको लेकर एग्जाम शुरू होने से पहले सभी तरह की सूचना दे दी गई थी।


इधर इस मामले में नगर थाना के अपार थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल दोनों मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसके बाद पुलिस इस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है। पुलिस का अनुमान है कि जल्द ही इन दोनों परीक्षार्थियों को पुलिस अपने कब्जे में ले लेगी और मामले की पूछताछ करेगी।