ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : इलाज के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत, हॉस्पिटल के कर्मियों...

बिहार : इलाज के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत, हॉस्पिटल के कर्मियों पर लगा लापरवाही का आरोप

17-May-2022 12:46 PM

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा जिले से है। जहां कोसी ईलाके का पीएमसीएच कहे जाने वाले सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इधर हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 


परिजनों का आरोप है कि बीते कल पेसेंट सुनीता देवी को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा बाहर से अल्ट्रासाउंड कर लाने को कहा गया।  अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लाने के बाद पेसेंट का ऑपरेशन किया गया। पेसेंट ने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल के कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए सिजेरियन पेसेंट को जरनल वार्ड में भर्ती कर दिया। जिसके बाद पेसेंट के पेट मे अचानक दर्द करने लगा। बार बार अस्पताल कर्मियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई देखने नही आया इस बीच पेसेंट दर्द से तड़प-तड़प कर मर गई। 


अब बड़ा सवाल यह है कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रहने के बावजूद पेसेंट को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को क्यों कहा गया। बार बार पेसेंट के परिजन कर्मियों को इलाज के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन कोई भी देखने तक नही आया। सदर अस्पताल में इस तरह की घटना अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर करती है।