Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
03-Jan-2024 08:09 AM
By SONU
NAWADA : बिहार मे अपराधी, बदमाश और चोरों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। आए दिन राज्य के अंदर कहीं न कहीं से ये लोग अपने काले कारनामों को अंजाम देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक बंद घर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवादा में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।चोरी में नगद,गहने,महंगे सामग्री समेत कई सामानों को चोरों ने चोरी कर अपने साथ लेते गए।शहर के गढ़पर मुहल्ले में यह घटना हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आस - पास के लोग भी इस घटना की काफी चर्चा कर रहे हैं।
बताया जाता है कि, नवादा शहर के गढ़पर मुहल्ला निवासी शिक्षक रतन कुमार मिश्रा के घर मे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमे लगभग इक्कीस लाख की संपत्ति पर चोरों ने हांथ साफ किया है। पीड़ित मकान मालिक रतन मिश्रा ने बताया कि वो अपने पैतृक घर पकरीबरावां गए हुए हुए थे।अपने माता पिता को दवाई देने वे परिवार समेत गए हुए थे। देर रात जब वो घर पहुँचे तो चोरों ने घर के पिछले हिस्से से मकान के छत पर चढ़ घर के मुख्य दरवाजे के ताले को तोड़ते हुए सभी कमरों में रखे अलमीरा और बॉक्स को तोड़कर नगदी,गहने समेत कीमती समानों की चोरी कर ली।
इन्होनें बताया कि अगले महीने उनकी भतीजी की शादी थी।लिहाजा घर मे शादी की तैयारी चल रही थी।शादी के लिए ही खरीदे गए कपड़े,गहने समेत नगद की चोरी हुई।उन्होंने बताया कि 15 लाख के समान और 6 लाख नगद चोर अपने साथ लेते गए।फिलहाल उन्होंने नगर थाना को इस घटना की जानकारी दी।जहां मौके पर पहुंच पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।