पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
16-Jun-2023 10:11 PM
By First Bihar
MADHUBANI: खबर मधुबनी से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों लड़कियों नहाने के लिए तालाब में उतरी थीं, इसी दौरान गहरे पानी में चली गई। जबतक तीनों को बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद में मृतकों के परिवार में कोहराम मच गई है। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपट्टी गांव की है।
तीनों की पहचान नारायण पट्टी गांव निवासी नंदनी कुमारी, नेहा कुमारी और गोली कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर नंदनी, नेहा और गोली नहाने के लिए गांव के तालाब में गई थीं। काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं लौटी तो परिजन उनकी तलाश में निकले। तालाब के किनाने तीनों के कपड़े बरामद होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
काफी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चियों में दो सगी बहनें थीं।