Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
08-May-2023 03:50 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में उस समय अफरा- तफरी मच गई। जबजोरदार धमाकों के साथ एक बस धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद बस के अंदर बैठे यात्री जोर जोर से चीखने - चिल्लाने लगे। यात्री किसी तरह खिड़की और दरवाजा तोड़कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद आस- पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया गया। घटना में कई यात्री घायल हो गए। कुछ यात्री को गंभीर चोट आई है।
दरअसल, दिल्ली से चलकर मुजफ्फरपुर के रास्ते पूर्णिया जा रही थी। तभी मुजफ्फरपुर के अहियापुर के पास बस में अचनाक से आग लग गयी। इसके बाद बस में बैठे लोगों के बीच अफरा -तफरी मची हुई है। बस में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। बस के मालिक, ड्राइवर, खलासी और सवार यात्रियों की जानकारी ली जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि बस की छत पर पटाखे लादे गये थे। एक यात्री ने शादी के मौके पर इस्तेमाल करने के लिए खरीदा था जिन्हें चुपके से बस की छत पर लदवा दिया था। आग लगने के बाद पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया। धमाके से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में आग लगी। दिल्ली से पूर्णिया चलने वाली बस की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। अहियापुर में ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से बस की छत का संपर्क हो गया।