बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!
17-Apr-2022 06:19 PM
PURNEA : खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के बालू घाट गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि बाइत सवार दोनों शख्स दवा खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि मो. निजामुद्दीन अपने दामाद अब्दुल के साथ बीमार बेटी के लिए दवा लाने बाइक पर सवार होकर पूर्णिया जा रहा था। जैसे ही दोनों ससुर-दामाद श्रीनगर थाना क्षेत्र के बालूघाट के बेरा रिकाबगंज के पास पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद डाला।
जिससे दामाद अब्दुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बुरी तरह घायल निजामुद्दीन की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। इधर, घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान ट्रक एक पेड़ से जा टकराया। जिसके बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है।वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।